फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: भारत में धीमी पड़ी 'रामायण' की रफ्तार, 'ओम' ने वर्ल्डवाइड किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Fri, 27 Nov 2026 07:56 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • इसके अलावा थिएटर में धनुष की फिल्म 'ओम' भी लगी हुई है।
  • जिसने सात दिन में भारत में 65 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार है और सिनेमाघरों में 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी9' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं, थिएटर में पहले से ही 'रामायण', 'ओम' और 'गॉडजिला' मौजूद हैं, जिनकी कमाई पर नई रिलीज फिल्मों का असर पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने गुरुवार तक कितना बिजनेस किया।
विज्ञापन
Trending Videos

रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
धीमी पड़ी 'रामायण' की रफ्तार
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' को रिलीज हुए 22दिन पूरे हो गए हैं और इस मूवी ने दुनियाभर में 1777 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे गुरुवार को भारत में 9.65 करोड़ रुपये नेट कमाए, जबकि विदेशों में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
 
हालांकि, भारत में अब फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी हो गई है। रिलीज के समय फिल्म के 25 हजार से ज्यादा शो चल रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर करीब 15,700 रह गई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 992.10 करोड़ का नेट बिजनेस कर चुकी है।

ओम - फोटो : सोशल मीडिया
'ओम' ने कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
  • 'ओम: चैप्टर 1' ने 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
  • फिल्म ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन में गिरावट आई।
  • सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारत में 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
  • फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 69.30 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 80.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने 30.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 111.10 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

गॉडजिला माइनस जीरो - फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडजिला माइनस जीरो' की कितनी हुई कमाई
'गॉडजिला माइनस जीरो' भी 20 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन 32 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो छठे दिन की कमाई से करीब 3.2 फीसदी ज्यादा है।

फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 4.53 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 4.67 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। सात दिनों में फिल्म ने भारत में 4.53 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें