फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 900 करोड़ के पार हुई 'रामायण', दूसरे दिन घटी 'ओम' की कमाई, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Sun, 22 Nov 2026 09:12 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  • रणबीर कपूर की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
  • इसके अलावा सिनेमाघरों में धनुष की फिल्म 'ओम' भी लगी हुई है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी तरफ हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि 'रामायण' ने 17 दिनों में भारत में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, धनुष की 'ओम' की कमाई में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा 'गॉडजिला माइनस जीरो' और 'काली खेती' का प्रदर्शन कैसा रहा, आइए जानते हैं।
Trending Videos

रामायण - फोटो : साभार@imdb
900 करोड़ के पार पहुंची 'रामायण'
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को भारत में 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले 16वें दिन फिल्म ने 15.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म की कमाई में करीब 74 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसके साथ ही 'रामायण' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,616.70 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म की इस शानदार कमाई ने इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों की दौड़ में मजबूती से खड़ा कर दिया है।

फिल्म ओम - फोटो : सोशल मीडिया
'ओम' की कमाई में गिरावट
  • धनुष और ममूटी स्टारर 'ओम' ने सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की थी।
  • हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली।
  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 18.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
  • वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 15.40 करोड़ रुपये रह गई।
  • यानी फिल्म के कलेक्शन में करीब 14.9 फीसदी की गिरावट आई।
  • दो दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 33.50 करोड़ रुपये हो गया है।
  • जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 60.90 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गॉडजिला माइनस जीरो - फोटो : सोशल मीडिया
'गॉडजिला माइनस जीरो' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार
फिल्म 'गॉडजिला माइनस जीरो' की बात करें, तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही। फिल्म ने पहले दिन 70 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था। हालांकि, दूसरे दिन यानी इसकी कमाई बढ़कर 1.10 करोड़ रुपये हो गई। सैकनिल्क के मुताबिक, दो दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1.80 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 2.16 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें