फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Captain America Brave New World: क्या वीकेंड पर जमकर कमाई करेगी मार्वल की ये फिल्म? ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट

Sun, 16 Feb 2025 08:38 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Captain America Brave New World Box Office: मार्वल की ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ कमाई के मामले में इस साल सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग साबित हो सकती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ शुरुआत की है।
 
विज्ञापन
कैप्टन अमेरिका 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@officialcaptainamerica
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल की ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ इस साल सबसे बड़ी वीकेंड ओपनिंग का दावा कर सकती है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने 40 मिलियन डॉलर की कमाई की और 4,105 जगहों से प्रीव्यू स्क्रीनिंग की। इस कमाई के साथ यह निवर्सल की ‘डॉग मैन’ को पीछे छोड़ देती है। अब इंडस्ट्री की नजरें मार्वल की 34वीं फीचर एंट्री ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ पर हैं। इस फिल्म में क्रिस इवांस की जगह अब एंथनी मैकी ने ले ली है। वह अब नए कैप्टन अमेरिका बने हैं। एमसीयू में इससे पहले वह फाल्कन के रूप में पहचाने जाते हैं।

विज्ञापन

इतने बजट में बनी ब्रेव न्यू वर्ल्ड
फिल्म के बजट की बात की जाए तो यह 180 मिलियन डॉलर के बजट में बनी है। फिल्म की असली सफलता भी इसी बात पर निर्भर होगी कि यह आने वाले सप्ताहों में कैसा प्रदर्शन करेगी। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म को सबसे खराब समीक्षा भी मिली है। इसलिए यह फिल्म के लिए यह इतना आसाना नहीं होगा। 


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Anthony Mackie: कौन हैं नए कैप्टन अमेरिका एंथनी मैकी? क्या है स्टीव रोजर्स से कनेक्शन

विज्ञापन

अन्य फिल्मों का हाल
अन्य फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो सोनी की ‘पैडिंगटन इन पेरू’ कमाई के मामले में अपने शुरुआती दौर में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस फिल्म ने 5.1 मिलियन डॉलर कमाए और 3,890 सिनेमाघरों में दिखाई गई। अमेरिका में शुरू होने वाली यह फिल्म, जो अब चार दिवसीय फ्रेम में 17 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली है। इस फिल्म का निर्माण 90 मिलियन डॉलर में हुआ है। तीसरे नंबर पर यूनिवर्सल की ‘डॉग मैन’ है। फिल्म ने शुक्रवार को 2.7 मिलियन डॉलर की कमाई की।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Captain America Brave New World Review: एमसीयू में भारत बना सुपर पॉवर, कैप्टन अमेरिका को दिखी नई बहादुर दुनिया


फिल्म की कहानी और कास्ट
‘कैप्टन अमेरिका’ के इस चौथी किस्त में एंथनी मैकी को कैप्टन अमेरिका और हैरिसन फोर्ड को जनरल थंडरबोल्ट रॉस की भूमिका निभाते हुए देखा गया है। वह कुछ संदिग्ध इतिहास के बाद अमेरिका के प्रेसिडेंट बन चुके हैं। पहले इस किरदार को विलियम हर्ट ने निभाया था, लेकिन 2022 में उनका निधन हो गया। डैनी रामिरेज, शिरा हास, कार्ल लुंबली, टिम ब्लेक नेल्सन और जियानकार्लो एस्पोसिटो भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जूलियस ओनाह ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें