120 बहादुर
फरहान अख्तर की अदाकारी वाली फिल्म '120 बहादुर' की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं रही। हालांकि वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा हुआ। इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। पहले दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे इसने 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसने चार करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को फिल्म की कमाई 1.40 करोड़ रुपये पर सिमट गई। फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.50 करोड़ रुपये हो गया है।
दे दे प्यार दे 2
'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसने 51.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा हुआ था। सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसने 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने अब तक 63.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।