फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलॉग्स और सनी देओल की हुई तारीफ, औसत दर्जे का है वीएफएक्स; 'बॉर्डर 2' के टीजर पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

Tue, 16 Dec 2025 10:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Teaser Reactions: आज मुंबई में एक इवेंट में फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर देखकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
बॉर्डर 2 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। टीजर देख कर लगता है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। टीजर में डायलॉग्स और सनी के जोश की तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के वीएफएक्स से लोग खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

 

यूजर्स ने टीजर पर दिए रिएक्शन
एक यूजर ने टीजर के बारे में लिखा है 'बॉर्डर 2 के वीएफएक्स औसत दर्जे के हैं। डायलॉग्स अच्छे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बॉर्डर 2 का टीजर देखा, इसमें विजुअल इफेक्ट बहुत ही बनावटी लग रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की वजह से रिकॉर्ड तोड़ेगी, हालांकि टीजर औसत दर्जे का है।'




 
 
 

सनी देओल को देखने जाएंगे दर्शक
एक यूजर ने टीजर पर रिएक्शन देते हुए लिखा है 'आप फिल्म के वीएफएक्स की आलोचना कर सकते हैं। हालांकि दर्शक सनी देओल को वर्दी में देखना चाहते हैं।' एक दूसरे यूजर को बॉर्डर 2 का टीजर बहुत ही निचले दर्जे का लगा है। उन्होंने लिखा 'बॉर्डर 2 का टीजर एंड्रॉयड गेम की तरह लगा। सनी देओल के लिए दुखी हूं।'


विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार में हैं। 'बॉर्डर 2' में फीमेल लीड रोल में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें