फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border 2: दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को लेकर दी बड़ी अपडेट, साथियों के साथ मनाया जश्न

Sat, 26 Jul 2025 12:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Shooting Update: दिलजीत दोसांझ ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को लेकर अपडेट दी है। उन्होंने अपने साथियों के साथ जश्न भी मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह लोगों को मिठाई खिला रहे हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वीडियो में क्या है?
दरअसल दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी हो गई है। इसीलिए वह जश्न मना रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपने साथियों और दोस्तों को मिठाई खिला रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टेंट लगा है। इसमें कई लोग हैं। दिलजीत दोसांझ यहां मिठाई का डब्बा लेकर खड़े हैं। इतने में वरुण धवन आते हैं और वह उन्हें मिठाई खिलाते हैं। इसके बाद दिलजीत दोसांझ कई दूसरे साथियों को भी मिठाई खिलाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: 'शेरशाह' से लेकर 'लक्ष्य' तक, कारगिर युद्ध और भारत-पाक के संघर्ष को दिखाती हैं ये फिल्में

वरुण धवन ने वीडियो पर कमेंट किया
वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने इसके कैप्शन में लिखा 'बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। करण इस फिल्म में शहीद निर्मल जीत सिंह की भूमिका निभाएंगे।' इस पोस्ट पर वरुण धवन ने कमेंट में लिखा है 'पा जी एक शॉट बाकी है। अनुराग पाक बुला रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'दिल जीत लिया आपने।'

अहान शेट्टी और वरुण धवन ने शूटिंग की जानकारी दी
इससे पहले इस फिल्म में अभिनय कर रहे अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि उन्होंने पुणे में होने वाली शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने अपने साथियों की तस्वीरें भी शेयर की थीं। वरुण धवन ने भी जानकारी दी थी कि उन्होंने पुणे में एनडीए की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके बाद उन्होंने चाय और बिस्कुट के साथ सेलिब्रेट किया था।

विज्ञापन

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। फिल्म में भारतीय सेना की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें