60 की उम्र में पुरुष करते हैं रोमांटिक रोल
एक्ट्रेस ने माना कि इंडस्ट्री में लोग बड़ी उम्र के एक्टर्स को अच्छे रोल देने से हिचकिचाते हैं। उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ इसी इंडस्ट्री में होता है कि महिलाओं की एक एक्सपायरी डेट होती है। यह बहुत दुख की बात है। 60 साल के पुरुष अभी भी रोमांटिक लीड रोल कर सकते हैं, जबकि महिलाएं नहीं कर सकतीं। मैंने कभी इस बारे में ज्यादा परवाह नहीं की।'
'
बॉर्डर 2' में मोना का किरदार
आपको बता दें कि मोना सिंह ने 23 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' में सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया है। इसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। छह दिनों में इसने 213 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
कब रिलीज होगी 'कोहरा 2'?
मोना ने 'कोहरा सीजन 2' का हिस्सा बनने को एक बहुत बड़ा सम्मान बताया। दूसरे सीजन में, वह धनवंत कौर का रोल निभा रही हैं। 'कोहरा 2' 11 फरवरी को रिलीज होगी।