रवि बहल, जावेद जाफरी, नावेज जाफरी और मीजान जाफरी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@meezaanj
अगर आप 90 के दशक में पैदा हुए हैं, तो ‘बूगी वूगी’ का नाम सुनते ही आप भी पुरानी यादों में खो जाते होंगे। अब एक बार फिर ‘बूगी वूगी’ की उस तिकड़ी का रीयूनियन हुआ है। जहां शो के तीनों जज जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और रवि बहल साथ आए हैं। इन तीनों ने मिलकर एक डांस परफॉर्म किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
वायरल हुआ ‘बूगी वूगी’ के जजों का डांस फेस ऑफ
‘बूगी वूगी’ के ये तीनों जज दरअसल, जावेद जाफरी और उनके बेटे मीजान जाफरी के नए गाने ‘3 शौक’ पर एक डांस फेस ऑफ करते दिखे। इस वीडियो में ये तीनों जज ‘दे दे प्यार 2’ के इस नए गाने पर अपने-अपने स्टेप्स कर रहे हैं। वीडियो में मीजान भी साथ में नजर आ रहे हैं। मीजान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की। उनके इस रीयूनियन की सबसे खास बात वायरल ट्रैक पर उनका अचानक डांस था। गाने में मीजान के डांस मूव्स को खूब सराहना मिल रही है और ओरिजिनल ‘बूगी वूगी’ क्रू के साथ उनकी यह नई रील अब वायरल है।
सेलेब्स ने की तारीफ
वीडियो के अंत में सभी ने ‘बूगी वूगी’ का मशहूर सिग्नेचर स्टेप किया। प्रशंसकों ने 'ओजी डांस क्रू' की एकमत से प्रशंसा की। वीडियो पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया। ओजी बूगी... कर रहे हैं।’ आयुष्मान खुराना ने लिखा, ‘ओजी के साथ।’ अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने लिखा, 'अभी तक का सबसे अच्छा, वीडियो।'
1996 से 2014 तक चला था ‘बूगी वूगी’
‘बूगी वूगी’ एक डांस रियलिटी टीवी शो है, जो 1996-2014 तक चला और इंडियन टेलीविजन के सबसे पसंदीदा डांस शो में से माना जाता है। इस शो में जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और रवि बहल जज के तौर पर नजर आते थे। ‘शौक 3’ गाने को अवी श्रा और करण औजला ने गाया है और करण ने ही इसे लिखा भी है। इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है।