बोनी कपूर की कंपनी ने सौंपा प्लान
अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में, बोनी कपूर की कंपनी, बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट 'इंटरनेशनल फिल्म सिटी' का विस्तृत लेआउट प्लान भी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) को सौंपा।
वाईईआईडीए की तरफ से जारी प्रेस नोट के मुताबिक वाईईआईडीए अब योजना की समीक्षा करेगा और मंजूरी देने के बाद, फिल्म सिटी का काम शुरू होगा।
सेक्टर-21 में बनेगी फिल्म सिटी
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-21 में 1,000 एकड़ से ज्यादा जमीन पर इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनाने का प्लान है। इसका पहला चरण 230 एकड़ जमीन पर शुरू होगा, जिसकी लागत लगभग 1,510 करोड़ रुपये है।
सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया कि बोनी कपूर की कंपनी ने इस प्रोजेक्ट की सबसे ज्यादा बोली लगाई है। उन्हें 18 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी की पेशकश के साथ मंजूरी दे दी गई है।
यह खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: बहन अंशुला कपूर ने शेयर की अर्जुन कपूर की बचपन की तस्वीर, लिखी दिल की बात
तीन चरणों में होगा काम
यह परियोजना अगले आठ वर्षों में तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में, 230 एकड़ में निर्माण होगा। इसके बाद चरण 2 और 3 में बाकी 770 एकड़ पर काम होगा।
पहले 155 एकड़ का इस्तेमाल फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, पोस्ट-प्रोडक्शन यूनिट और एक फिल्म संस्थान जैसी चीजें बनाई जाएंगी। इसके अलावा 75 एकड़ को कार्यालयों और मनोरंजन परिसरों के तौर पर विकसित किया जाएगा।