फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल अभिनेता अरुण विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 07 Nov 2025 12:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bomb Threat To Actor Arun Vijay: अभिनेता अरुण विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शहर की पुलिस सतर्क हो गई है। जानिए अधिकारियों ने इस बारे में दी क्या जानकारी…
विज्ञापन
अरुण विजय - फोटो : इंस्टाग्राम-@arunvijayno1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल अभिनेता अरुण विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अभिनेता के चेन्नई स्थित आवास पर बम की धमकी मिलने के बाद हलचल पैदा हो गई। जानकारी मिलते ही शहर की पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत कार्रवाई की। ये धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई।

पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन

एकट्टुथंगल पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि डीजीपी कार्यालय को एक संदिग्ध व्यक्ति से ईमेल द्वारा धमकी मिलने के बाद टीमें सतर्क हो गईं। इसमें एकट्टुथंगल इलाके में अरुण विजय के चेन्नई स्थित आवास पर बम रखे जाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम के साथ एक बम निरोधक दस्ता अभिनेता के घर पहुंचा और गहन तलाशी ली। अधिकारी फिलहाल धमकी भरा ईमेल कहां से आया, इसकी जांच कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः मां बनीं कटरीना कैफ, 42 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म; विक्की कौशल ने शेयर की गुड न्यूज

‘रेट्टा थाला’ में नजर आएंगे विजय

विज्ञापन

अरुण विजय मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में येन्नई अरिंधल (2015), चेक्का चिवंथा वनम (2018) और चक्रव्यूह (2016) जैसी फिल्में शामिल हैं। विजय के आगामी फिल्म की बात करें तो वो क्रिस थिरुकुमारन की 'रेट्टा थाला' में नजर आएंगे। इसका निर्माण बॉबी बालचंद्रन और बीटीजी यूनिवर्सल बैनर तले किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें