फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एडल्ट देख सकेंगे 'जिला गाजियाबाद'

Thu, 21 Feb 2013 01:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
22 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म 'जिला गाजियाबाद' को सिर्फ वयस्क देख सकेंगे। सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को ए प्रमाण पत्र दिया गया है। इस फिल्म के साथ 22 को 'काई पो चे' फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म को यू प्रमाण पत्र मिला है।
विज्ञापन


फिल्म 'जिला गाजियाबाद' के निर्देशक आनंद कुमार इस बात से खासे परेशान और निराश हैं कि फिल्म प्रमाणन बोर्ड के दखल से उन्हें फिल्म में काफी काट-छांट करनी पड़ी है और इसके बावजूद फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। कुमार ने कहा कि मैं इस बात से बहुत निराश हूं कि मेरी फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया। यदि आप फिल्म देखेंगे तो पता चलेगा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

कुमार कहते हैं कि मुझे इस बात पर आश्चर्य होता है कि 'रेस 2' और 'मर्डर 3' जैसी फिल्मों को 'यू/ए' सर्टिफिकेट कैसे मिल जाते हैं। मेरी इस फिल्म में कहीं भी ऐसा नहीं है कि इसे ए सर्टिफिकेट्स दिया जाए। फिल्म 'जिला गाजियाबाद' में अभिनेता संजय दत्त, अरशद वारसी, विवेक ओबरॉय और मिनीषा लांबा ने काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें