फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: जब जीनत अमान को खूबसूरती की वजह से मिली थी शादी करने की नसीहत, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन

Sat, 18 Mar 2023 07:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए एक नया किस्सा फैंस को बताया है। 
विज्ञापन
जीनत अमान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीनत अमान गुजरे जमाने की हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया और तब से वह फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। वह खुद से जुड़े कुछ रोचक किस्से फैंस के साथ साझा करती हैं। अभिनेत्री ने एक बार फिर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए एक किस्सा फैंस को बताया।

विज्ञापन
Trending Videos

जीनत अमान - फोटो : insta
अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें यह तस्वीर इंटरनेट पर मिली। यह साल 1977 में उनकी फिल्म 'शालीमार' के हाई प्रोफाइल मुहूर्त के कार्यक्रम पर खींची गई थी, जिसके लिए उन्होंने एक प्लंजिंग नेकलाइन वाला सिल्वर गाउन पहना था। उस दौरान उनके डिजाइनर मणि रबादी ने गाउन की फिटिंग के लिए सचमुच उन्हें गाउन के साथ सिल दिया था। अभिनेत्री ने बताया कि वह गाउन इतनी बेहतरीन तरीके से फिट किया था कि इसने कई लोगों का ध्यान खींचा था।
 

Bollywood: कम बजट में बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल, कमाई के आंकड़े कर देंगे हैरान

जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
जीनत अमान ने यह भी बताया कि उस दिन कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार वहां मौजूद थे, जिनमें जीना लोलोब्रिजिडा भी शामिल थीं। रेक्स हैरिसन इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे, लेकिन वह फिल्म का हिस्सा थे। एक दिन शूटिंग के सेट पर उन्होंने मुझसे कहा कि तुम जैसी खूबसूरत लड़की को तुरंत शादी कर लेनी चाहिए। उस समय मुझे बहुत हंसी आई थी। वह बात सुनने के बाद मुझे लगता है कि यह शादी करने का एक भयानक कारण है।

Sara Ali: गैसलाइट के बाद ये होगा सारा का अगला प्रोजेक्ट, जल्दी ही फ्लोर पर आएगी फिल्म
विज्ञापन

जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि 'शालीमार' ने दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं किया, लेकिन यह एक रोमांचकारी साहसिक कार्य था। हमने फिल्म को अंग्रेजी और हिंदी दोनों में शूट किया। प्रत्येक दृश्य को दो बार शूट किया गया था।

Ranbir Kapoor: उर्फी जावेद के फैशन सेंस पर रणबीर कपूर का निशाना, 'बैड टेस्ट' बताते हुए कह दी ये बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें