गाने में 3 बार बदले गए थे आउटफिट
उन्होंने आगे बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उनके तीन बार आउटफिट बदले गए थे। इनमें से गोल्डन ट्रैक-पैंट वाला चमकदार आउटफिट उन्हें सबसे ज्यादा मजेदार लगा।
उन्होंने लिखा, ‘यह आउटफिट काफी अलग और थोड़ा ओवर द टॉप था। इसके साथ हेयर टीम ने मुझे छोटा पेजबॉय स्टाइल विग भी पहनाया था। वहीं डांस मास्टर ने डांस में कुछ हाई किक्स भी जोड़ दी थीं।’
मैं ज्यादा कॉन्फिडेंट डांसर नहीं थी
जीनत अमान ने यह भी बताया कि उस दौर की ज्यादातर अभिनेत्रियों की तरह उन्हें डांस ट्रेनिंग नहीं मिली थी, इसलिए वह खुद को बहुत कॉन्फिडेंट डांसर नहीं मानती थीं।
उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैं पहले भी बता चुकी हूं, मैं ज्यादा कॉन्फिडेंट डांसर नहीं थी क्योंकि मुझे कभी फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं मिली। लेकिन मैं म्यूजिक पर थिरकना जरूर जानती थी। कई डायरेक्टर्स को भी यह समझ आ गया था कि मुझे कठिन कोरियोग्राफी सिखाने से बेहतर है कि मुझे अपने अंदाज में डांस करने दिया जाए।’ पोस्ट के आखिर में उन्होंने फैंस से कहा, ‘खैर, इस क्लिप का आनंद लीजिए।
फिल्म ‘द ग्रेट गैम्बलर’ का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। इस फिल्म में जीनत अमान के साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया था।