फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर जी5 ला रहा इस सीजन की सबसे अनोखी फिल्म, संगीत के शागिर्द सुनाएंगे पुराना किस्सा

Wed, 02 Sep 2020 06:54 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
अटकन चटकन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

देश के ओटीटी नंबर वन ZEE5 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अटकन चटकन' का ट्रेलर आ गया है। इसके साथ ही फिल्म के रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है। फिल्म का एक गाना मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। फिल्म का संगीत का दिग्गज भारतीय तालवादक शिवमणि ने किया है।

विज्ञापन


शिवमणि कहते हैं,"बच्चों के रूप में, हम हमेशा थोड़े से बहके हुए रहते हैं और अपने विचित्र सपनों के लिए आशा की तलाश में रहते हैं, जो केवल उस उम्र में ही हमारे लिए मायने रखते हैं और गुड्डू का भी ये ही हाल है। जी5 ने अभी-अभी अटकन चटकन का ट्रेलर जारी किया है। यह अपने सपने को पूरा करने के लिए इन चार बच्चों की अधूरी इच्छा का समामेलन है। एक संगीत जो आपको आशा और सपनों के संगीतमय सफ़र पर ले जाएगा। हम सभी को इस समय थोड़ी उम्मीद की जरूरत है।"

विज्ञापन

दाता शक्ति दे - फोटो : जी5
'अटकन चटकन' में लिडियन नदस्वरम नज़र आएंगे जिन्हें दुनिया का सबसे अच्छा बाल पियानोवादक और ए.आर.रहमान की खोज माना जाता है और यहां वह गुड्डू के रूप में मुख्य भूमिका निभाएंगे। फ़िल्म के इस भावनात्मक ट्रेलर में गुड्डू (लिडियन) के रोजमर्रा जीवन की एक झलक साझा की गई है और कैसे वह गली मोहल्ले के अन्य तीन बच्चों (माधव, छुट्टन और मीठी) के साथ एक बैंड बनाता है। उनका जुनून नई धुनों का निरीक्षण करना, सुनना और बनाना है। उन्हें लगभग हर चीज़ में रिदम सुनाई देती है।

 'अटकन चटकन'  की कहानी उस वक़्त आगे बढ़ती है जब वह शहर के सबसे बड़े संगीत प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। सवाल यह है कि क्या वे सबसे बड़े मंच पर प्रदर्शन करके अपने सपने को पूरा कर पाएंगे? या स्ट्रीट ही उनकी उम्मीद का एकमात्र मौका बनकर रह जाएगी?

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सोनू निगम, हरिहरन, रूना शिवमणि और उथारा उन्नीकृष्णन जैसे दिग्गजों ने गाने गाए हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन सौम्य शिवहरे ने किया है। 'अटकन चटकन' का प्रीमियर 5 सितंबर को जी5 पर किया जाएगा।

सुशांत केस: बड़ा कदम उठाने की तैयारी में संदीप सिंह, इस वजह से कर सकते हैं केस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें