फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'धर्मात्मा' और 'कुर्बानी' का भी रीमेक

Sat, 06 Apr 2013 02:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है यह साल रीमेक फिल्मों का है। रीमेक के इस माहौल में जायद खान भी कूद पड़े हैं। उन्होंने फिरोज खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धर्मात्मा' और 'कुर्बानी' का रीमेक बनाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


जायद खान ने बताया कि वह 'धर्मात्मा' और 'कुर्बानी' जैसी सुपरहिट फिल्मों का रीमेक बनाना चाहते हैं। जायद खान फिल्मकार और अभिनेता संजय खान के पुत्र और मरहूम फिरोज खान के भतीजे हैं। जायद ने इसके पहले साल 2011 में 'लव ब्रेकअप जिंदगी' का निर्माण किया है।

जायद खान ने कहा कि मेरे दिमाग में इन फिल्मों के रीमेक का विचार चल रहा है। मैं इनकी रीमेक बनाना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी नहीं बता सकता कि ऐसा कब होगा। लेकिन यह बता सकता हूं कि मैं खुशी से ये फिल्में बनाना चाहूंगा।

मालूम हो कि साल 1975 में प्रदर्शित फिल्म 'धर्मात्मा' में प्रेमनाथ ने केंद्रीय भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में फिरोज खान, हेमा मालिनी, रेखा और डैनी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था।
विज्ञापन


1980 में प्रदर्शित फिल्म 'कुर्बानी' में फिरोज खान, विनोद खन्ना और जीनत अमान मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में जीनत पर फिल्माया गीत "लैला मैं लैला" सुपरहिट रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें