एक्ट्रेस कहती हैं कि उसने कहा, 'क्या आप जानती हो कि हम एक किसिंग सीन करेंगे?' मैंने कहा क्या? नहीं, मैं रिहर्सल के रूप में किसी भी तरह का किसिंग सीन नहीं कर रही हूं।'
जरीन ने आगे बताया कि, 'ये पर्सन मुझे बता रहा है कि आप जानती हो कि हम एक दोस्त से ज्यादा रह सकते हैं और मैं विशेष रूप से उन प्रोजेक्ट को देखूंगा जो आपको मिल रहे हैं। मैं तुम्हें सभी में लीड करूंगा। मैंने कहा, नहीं, मैं इस तरह काम नहीं करती हूं।'
एक्ट्रेस जरीन खान ने न सिर्फ कास्टिंग काउच का सामना किया बल्कि लोगों ने उनके वजन को लेकर मजाक बनाया था और उनकी तुलना एक्ट्रेस कटरीना कैफ से भी की थी। इस बारे में भी कई बार एक्ट्रेस अपना दर्द बयां कर चुकी हैं। उन्होंने एक बार कहा था, 'जब इंडस्ट्री में मैंने कदम रखा तो लोगों ने मुझे कटरीना कैफ की हमशक्ल बुलाया। मैं सच में नहीं जानती कि यह बात आखिर आई कहां से। हम सभी न्यूजपेपर और मीडिया हाउस पर निर्भर थे। मुझे लगता है कि लोगों को मौका ही नहीं मिला मुझे जानने का, मेरे टैलेंट को पहचानने का। हमारी ऑडियंस भी अजीब है। उसे जो दिखाया जाता है, उस पर विश्वास कर लेती है। वह खुद की कोई राय नहीं बनाती है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन खान ने सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म 'वीर' से अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 2', 'वजह तुम हो', 'अक्सर 2', और '1921' शामिल है। हाल में रिलीज हुई फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में भी एक्ट्रेस ने मुख्य भूमिका निभाई है।