फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kk Birth Anniversary: केके की बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस ने किया याद, इन रोमांटिक गानों को नहीं भूल पाएंगे आप

Sun, 23 Aug 2026 04:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

KK Birth Anniversary: सिंगर केके भले ही अब अपने फैंस को छोड़ इस दुनिया से जा चुके हैं, मगर उनकी आवाज आज भी उनके गानों के जरिए फैंस के दिलों में जिंदा है। आज केके की 58वीं जन्मतिथि पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 8
सिंगर केके - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर केके की आज बर्थ एनिवर्सरी है। वैसे तो हर उम्र के लोग केके के फैन हैं, मगर 2000 के दशक में रिलीज हुए केके के गानों ने फैंस के दिल में खास जगह बनाई थी। इस खबर में हम आपको केके के उन्हीं गानों से रूबरू करा रहे हैं। जानें केके के मशहूर गानों के नाम…

विज्ञापन

2 of 8
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया
सच कह रहा है दीवाना
फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ अपनी कहानी के लिए जितनी मशहूर थी, उतनी ही अपने गानों और धुनों के लिए भी याद की जाती है। फिल्म का गाना 'सच कह रहा है दीवाना' इश्क में दर्द और धोखे के अहसास को सीधा आपके दिलों में उतार देता है। यह गाना आर माधवन और दीया मिर्जा पर फिल्माया गया था।
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म गैंगस्टर में इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

तू ही मेरी शब है
फिल्म ‘गैंगस्टर’ के इस गाने ने फैंस को काफी प्रभावित किया था। गाने के लिरिक्स पर दिवंगत केके की आवाज के इस ताल मेल ने फिल्म के एक रोमांटिक गाने को और भी ज्यादा खास बना दिया। इस गाने में  कंगना रनौत और इमरान हाशमी स्क्रीन पर नजर आए थे। यह गाना आज भी फैंस के लिए यादगार है।

4 of 8
फिल्म वो लम्हे - फोटो : सोशल मीडिया

क्या मुझे प्यार है

फिल्म ‘वो लम्हे’ का यह गाना केके के हर फैन की लिस्ट में एक खास जगह रखता है। कंगना रनौत और शाइनी आहूजा पर फिल्माए गए इस गाने में एक रिश्ते के भावनात्मक पहलू को दिखाया गया था।

विज्ञापन

5 of 8
जन्नत - फोटो : सोशल मीडिया

जरा सा

फिल्म ‘जन्नत’ के सभी गानों की फैंस के दिल में एक अलग जगह है। फिल्म का हर गाना अपने तौर पर काफी हिट हुआ। मगर केके का गाया गाना ‘जरा सा’ फिल्म के पर्दे से निकलकर आम कपल की लव लाइफ तक पहुंच गया था।

विज्ञापन

6 of 8
फिल्म बचना ए हसीनों - फोटो : सोशल मीडिया

खुदा जाने

फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो’ का हर गाना लाजवाब था। फिल्म का गाना ‘खुदा जाने’ भी काफी मशहूर हुआ था। यह रोमांटिक ट्रैक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने फिल्माया गया था। उस वक्त दोनों के रिलेशनशिप के काफी चर्चे थे। प्यार के कोमल एहसास के साथ केके की आवाज ने जादू कर दिया था।

विज्ञापन

7 of 8
ओम शांति ओम - फोटो : सोशल मीडिया

आंखों में तेरी 

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म का हर एक गाना भी लोगों के दिलों में घर कर गया था। मगर ‘आंखों में तेरी’ गाना भी फैंस की फेवरेट लिस्ट में रहता है। गाना दीपिका पादुकोण और शाहरूख खान पर फिल्माया गया था।

विज्ञापन

8 of 8
केके, सिंगर - फोटो : सोशल मीडिया
53 की उम्र में कहा अलविदा
31 मई 2022 को अचानक सिंगर के जीवन के अंतिम पड़ाव ने दस्तक दी। एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्म करते वक्त उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। इसके बाद महज 53 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मगर उनके गानों के जरिए फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें