फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त के लिए जेल में 'जंजीर'

Mon, 26 Aug 2013 02:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'जंजीर' की इसी नाम से बनी रीमेक फिल्म सितंबर में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग संजय दत्त के लिए जेल में हो सकती है।
विज्ञापन


'जंजीर' का रीमेक दर्शकों के सामने आने को तैयार है। लेकिन जंजीर की टीम इसे सबसे पहले संजय दत्त को दिखाना चाहती है। भले ही इसे जेल के भीतर क्यों न चलाना पड़े।

फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने यह ठान लिया है कि चाहे जो हो जाए वह संजय के लिए जेल में फिल्म की स्क्रीनिंग करके ही दम लेंगे। इसके लिए अपूर्व ने बकायदा कोर्ट में संजय को फिल्म दिखाने के लिए याचिका दायर की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 'जंजीर' में संजय दत्त शेरखान की भूमिका निभा रहे हैं पूर्व फिल्म में यह भूमिका प्राण ने निभाई थी। जंजीर के निर्माता के साथ-साथ संजय के लिए भी यह फिल्म उनकी ड्रीम फिल्म है।

लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही संजय को सजा हो गई और वह अब जेल में दिन काट रहे हैं। लेकिन 'जंजीर' की टीम अपने इस हीरो को फिल्म जरूर दिखाना चाहती है। अपूर्व ने बेहद अनुरोधात्मक रूप से याचिका में कोर्ट से ये गुहार की है।
विज्ञापन


इसके पहले 'पुलिसगीरी' फिल्म से जुड़े निर्माताओं ने संजय दत्त से इस फिल्म को जेल में रिलीज करने की अनुमति मांगी थी। 'पुलिसगीरी' में संजय दत्त की मुख्य भूमिका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें