फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha-Zaheer: सोनाक्षी ने एनिवर्सरी पर जहीर के लिए लिखा लव नोट, ससुराल वालों की तारीफ में कही ये बात

Mon, 23 Jun 2025 12:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha Wedding Anniversary: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज 23 जून को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोनाक्षी ने अपने हमसफर के लिए लव नोट शेयर किया है।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को आज सोमवार को एक साल पूरा हो गया है। बीते वर्ष 23 जून को दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद रिसेप्शन रखा, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब आठ साल डेट किया। आज एनिवर्सरी पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपने शौहर के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

जहीर पर लुटाया प्यार
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और जहीर की फोटो शेयर की है। इसके साथ लिखा है, 'हैप्पी एनिवर्सरी। उस शख्स को जो आठ साल मेरा बॉयफ्रेंड रहा। एक साल से मेरा पति है'। सोनाक्षी ने आगे मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'ईश्वर का शुक्र है कि इंसान सेम है'। इसके साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं।

ससुराल वालों की तारीफ में लिखी ये बात
सोनाक्षी के घर पहली एनिवर्सरी का जश्न शुरू हो चुका है। इसकी झलक भी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। सोनाक्षी ने एक और फोटो शेयर की है,  जिसमें डेकोरेशन की झलक है। जहीर इकबाल बैठे हैं। सोनाक्षी ने लिखा है, 'दुनिया के सबसे अच्छे ससुराल वाले। उन्होंने पहले मुझे यह शख्स दिया और फिर खूब सारा प्यार'।

Javed Akhtar: 'सितारे जमीन पर' की ताबड़तोड़ कमाई पर जावेद अख्तर ने आमिर खान को दी बधाई, तारीफ में कही ये बात

विज्ञापन

जहीर बोले- 'लव यू जानेमन'
सोनाक्षी के पोस्ट को जहीर इकबाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'लव यू जानेमन'। सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आएंगी। इसका निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा ने किया है। कुश इसके जरिए निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में कुश ने शूटिंग की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें