फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी और जहीर की शादी से पहले सलमान खान ने कही थी यह बात, बोले- 'ब्रेकअप के बाद दोनों मेरे पास ही आकर...'

Thu, 16 Jul 2026 03:31 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zaheer Iqbal Sonakshi Sinha: जहीर और सोनाक्षी, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' में मेहमान बनकर आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि सलमान खान ने उनके रिश्ते को लेकर क्या बात कही थी।
विज्ञापन
सलमान खान-जहीर और सोनाक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जहीर इकबाल ने हाल ही में एक मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बहुत पहले ही पता चल गया था कि वे और सोनाक्षी सिन्हा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि जहीर और सोनाक्षी ने सलमान को यह बात काफी बाद में बताई थी। उस समय सलमान ने दोनों को चेतावनी भी दी थी।

विज्ञापन

जहीर और सोनाक्षी - फोटो : IANS
सलमान खान ने दी थी चेतावनी
आईएएनएस की खबर के अनुसार, सोनाक्षी और जहीर भले ही दुनिया से अपने रिश्ते को छुपा रहे थे, लेकिन सलमान खान ने उनकी केमिस्ट्री को पहचान लिया था। सोनाक्षी ने बताया कि जब भी सलमान उनसे पूछते, तो वे मना कर देते थे।

इस पर एक दिन सलमान ने उनसे कहा, 'देखो, जब तुम दोनों का ब्रेकअप होगा, तो तुम दोनों मेरे पास ही आकर रोओगे। मैं तुम दोनों से प्यार करता हूं और किसी एक का साथ नहीं देना चाहता।' यह सुनकर दोनों हैरान रह गए।
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर - फोटो : इंस्टाग्राम
रिश्ते से शादी तक का सफर
सोनाक्षी और जहीर पहली बार सलमान खान की एक पार्टी में मिले थे। दोनों ने लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और अपने रिश्ते को मीडिया से छुपा कर रखा। साल 2022 में दोनों ने फिल्म 'डबल XL' में एक साथ काम भी किया था। आखिरकार, जून 2024 में दोनों ने मुंबई में सोनाक्षी के घर पर 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत कोर्ट मैरिज कर ली थी।

यह भी पढ़ें: Farhan Akhtar: फरहान अख्तर ने मनाया 'तूफान' के पांच साल पूरे होने का जश्न, साझा किया खास वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें