फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hazel Keech-Yuvraj: दूसरी बार माता-पिता बने हेजल कीच और युवराज सिंह, अभिनेत्री ने दिया बेटी को जन्म

Fri, 25 Aug 2023 08:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हेजल कीच और युवराज सिंह दूसरी बार माता-पिता बने हैं। आज उन्होंने इस खुशी का खुलासा किया।
विज्ञापन
युवराज सिंह, हेजल कीच - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच की जोड़ी और उनका प्यार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। यह स्टार कपल न केवल अपनी लव स्टोरी बल्कि अपने बेटे की वजह से भी मीडिया खबरों में बने रहते हैं। लेकिन आज वह जिस वजह से सुर्खियों में हैं वो खुशखबरी है। दरअसल, युवराज सिंह और हेजल कीच दोबारा माता-पिता बने हैं। स्टार कपल ने हाल ही में अपने फैंस के साथ यह खुशी साझा करते हुए बताया कि उन्हें बेटी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम और उसकी पहली तस्वीर भी साझा की है। चलिए जानते हैं क्या है युवराज और हेजल की राजकुमारी का नाम... 

विज्ञापन

यह रखा बेटी का नाम
अभिनेत्री हेजल कीच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने आज यानी 25 अगस्त को अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी सबके साथ साझा की है। कपल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बच्चों के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की। हेजल और युवराज दूसरी बार एक बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए अपनी बेटी ने नाम का भी खुलासा किया। युवराज और हेजल ने अपनी नन्ही राजकुमारी का नाम 'ऑरा' रखा है।
Love Story: 12वीं में ही ताहिरा पर दिल हार बैठे थे आयुष्मान, फिर ऐसे रचाई थी अपनी ड्रीम गर्ल से शादी

खुशी से झूमे फैंस
तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'रातों की नींद उड़ चुकी हैं क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी ऑरा का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही हमारा परिवार पूरा हो गया है।' जैसे ही कपल ने यह खुशखबरी साझा की वैसे ही दोनों के फैंस और कई मशहूर हस्तियों ने पोस्ट पर कमेंट कर हेजल और युवराज को बधाई दी। पोस्ट पर ऋचा चड्ढा, तनीषा मुखर्जी, सानिया मिर्जा, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल, किम शर्मा जैसे सितारों ने कमेंट किया।
विज्ञापन

पिछले साल हुआ था बेटे का जन्म
बता दें साल 2022 में कपल के घर बेटे का जन्म हुआ था। युवराज और हेजल ने साल 2016 में परिवार और दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर मनमोहक पारिवारिक तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। हेजल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री ने सलमान खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में अभिनय किया था। वह 2013 में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आई थीं।
Milind Safai: कैंसर से जिंदगी की जंग हार गए मिलिंद सफई, 53 साल की उम्र में मराठी अभिनेता ने ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें