फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashish Chanchlani: यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने की ऐसी मांग, याचिका पर SC ने महाराष्ट्र-असम सरकार से मांगा जवाब

Fri, 21 Feb 2025 01:09 PM IST
तनु चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आशीष चंचलानी पर गुवाहाटी में दर्ज हुई एफआईआर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने असम और महाराष्ट्र सरकार से नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इस एफआईआर को लेकर आशीष ने कुछ मांग की थी।
विज्ञापन
आशीष चंचलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर आशीष चंचलानी की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र और असम सरकार से जवाब मांगा है। आशीष के खिलाफ इंडियाज गॉट लैंटेट शो पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के मामले में गुवाहाटी में एफआईआर को रद्द करने या उसे मुंबई स्थानांतरित करने की मांगी की गई।
विज्ञापन

 

एफआईआर के खिलाफ हैं यूट्यूबर
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस मामले पर नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस याचिका को इनफ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया की लंबित याचिका के साथ टैग किया है। इस मामले में चंचलानी को वकील से जमानत मिल चुकी है। इस पर आशीष के वकील ने कहा कि एक विशेष शो को लेकर कई एफआईआर दर्ज करने के वे खिलाफ हैं। 

गुवाहाटी में दर्ज हुआ मामला
गुवाहाटी में दर्ज की गई एफआईआर पर गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें 10 दिनों के भीतर जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है। बता दें गुवाहाटी पुलिस ने 10 फरवरी को एक व्यक्ति की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 
आशीष चंचलानी के अलावा असम में इसी मामले में नामित अन्य लोगों में कॉमेडियन समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा  भी शामिल हैं। इन सब पर इसलिए शिकायत दर्ज हुई क्योंकि ये समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल हुए थे, जहां पर माता-पिता को लेकर अश्लील जोक्स कहे गए। इसके बाद असम के अलावा कई राज्यों में इन सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें