फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंगिस्तानः क्या ये राजीव गांधी कहानी है?

Sat, 29 Mar 2014 12:59 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
यंगिस्तान फिल्म को देखकर लगता है कि यह राजीव गांधी और उनके जीवन की कहानी है। जानिए कैसे?
विज्ञापन


इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म यंगिस्तान भारत के एक बड़े और चर्चित परिवार की कहानी से प्रेरित है। यह कहानी कुछ हिस्सों में गांधी परिवार के राजीव गांधी और कुछ हिस्सों में राहुल गांधी से मिलती-जुलती दिखाई देती है।

फिल्म में जिस चरित्र को लीड एक्टर दिखाया गया है वह विदेश में नौकरी कर रहा है। भारत में उसके पिता प्रधानमंत्री हैं। अचानक ही उसके पिता की मृत्यु हो जाती है।
विज्ञापन


उसकी पार्टी उसे ही भारत का अगला प्रधानमंत्री चुनने का फैसला लेती है। हालांकि प्रधानमंत्री बनने के बाद उसकी राहों में कई बाधाएं आती हैं।

कुछ ऐसी ही कहानी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कहानी है। इस कहानी में फर्क बस इतना है कि इसकी कुछ बातें राहुल गांधी से भी जोड़कर देखी जा रही हैं।
विज्ञापन


फिल्म में उस हिस्से को भी संकेतों में दिखाया गया है जो सोनिया गांधी के भारत में आने से जुड़ा हुआ है। अभी तक गनीमत यह रही है कि गांधी परिवार और उनके समर्थकों की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें