सुपरस्टार सलमान खान के साथ अब आपको भी काम करने का मौका मिल सकता है। फिल्म बजरंगी भाईजान के एक गाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
सुपरस्टार सलमान खान अपने प्रशंसकों को उनकी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'सेल्फी ले ले' के रिमिक्स में दिखने का मौका दे रहे हैं।
'बजरंगी भाईजान' के पहले गाने में सलमान ढेरों सेल्फी खींचते नजर आते हैं। अब इस गाने का रिमिक्स बनाया जा रहा है और सलमान इसमें अपने प्रशंसकों को काम करने का मौका दे रहे हैं।
एक सूत्र ने कहा, "सलमान चाहते हैं कि प्रशंसक सेल्फी खींचे और उन्हें भेजें। उसके बाद वह खुद इन सेल्फी को देखेंगे और उनमें से कुछ को चुनेंगे। हालांकि वह चाहते हैं कि प्रशंसक पहले मूल गाना देखें और उसके मुताबिक ही सेल्फी खींचे।"