फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogesh Mahajan Death: योगेश महाजन का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, अभिनेता ने मराठी फिल्मों में किया काम

Mon, 20 Jan 2025 10:36 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मराठी फिल्मों और हिंदी पौराणिक धारावाहिकों के प्रसिद्ध अभिनेता योगेश महाजन का 19 तारीख को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज उनकी अंतिम यात्रा होगी।
विज्ञापन
दिवंगत अभिनेता योगेश महाजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी फिल्मों से सभी के दिलों में खास जगह बना चुके अभिनेता योगेश महाजन का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन निधन हो गया। जानिए पूरी जानकारी
विज्ञापन

योगेश महाजन के परिवार की ओर से सूचना
महाजन परिवार की ओर से योगेश महाजन की अंतिम यात्रा को लेकर जानकारी शेयर की गई है। उन्होंने लिखा, 'हमें बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अचानक हमारे चहेते योगेश महाजन की मृत्यु हो गई।' रविराव, 19 जनवरी 2025 को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह हमारे पूरे परिवार, रिश्तादारों और दोस्तों के लिए भयानक सदमा है।''

अंतिम यात्रा
दिवंगत अभिनेता योगेश महाजन की अंतिम यात्रा आज सोमवार को 20 जनवरी, 2025 को 11 बजे गोरारी-2 शमशान भूमि, प्रगति हाई स्कूल के पास, बोरिवली वेस्ट मुंबई से निकाली जाएगी।

उमरगांव में ली अंतिम सास
योगेश महाजन ने कई मराठी फिल्मों के अलावा कई हिंदी पौराणिक धारावाहिकों से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। योगेश हिंदी सीरियल 'शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव' की शूटिंग के लिए उमरगांव में थे। इस सीरियल में उन्होंने शुक्राचार्य का किरदार निभाया था। उनकी आकस्मिक मृत्यु का कारण दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

क्या हुआ था योगेश के साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार शाम जैसे ही 'शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव' की शूटिंग खत्म हुई, योगेश की तबीयत खराब होने लगी थी। इसलिए वह डॉक्टर के पास गए और दवाई ली। रात में वह होटल के कमरे में सोए, लेकिन रविवार सुबह शूटिंग के लिए सेट पर नहीं आए। इसके बाद उनके धारावाहिक के टीम के कई सदस्यों ने उन्हें फोन से कान्टेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, जब उनके कमरे का दरवाजा खोला गया, तो वह बिस्तर पर थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

जलगांव के रहने वाले थे योगेश
जलगांव के रहने वाले योगेश का जन्म सितंबर 1976 में एक किसान परिवार में हुआ था। अभिनय में कोई गॉडफादर ना होने पर भी योगेश ने अपनी मेहनत और लगन के दमपर अपनी पहचान मराठी, हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में बनाई। मनोरंजन जगत से पहले वह भारतीय सेना में थे। उन्होंने भोजपुरी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने 'मुंबईचे शहाणे', 'समसारची माया' जैसी कई मराठी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।   

यह भी पढ़ें:
Thalapathy 70: दलपति 69 के बाद एक और फिल्म करेंगे विजय? प्रशंसक कर रहे हैं आधिकारिक घोषणा का इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें