फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदित ओलक: 'मेरे लिए बहुत बुरा दौर है', हनी सिंह ने भतीजे के निधन पर जताया शोक; गिप्पी ग्रेवाल ने कही ये बात

Sun, 01 Nov 2026 06:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Honey Singh: गायक यो यो हनी सिंह विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे। 
  • आज एक सड़क हादसे में विदित ओलक और उनके दोस्त की जान चली गई।
  • मशहूर सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपने मुंह बोले भतीजे के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक यो यो हनी सिंह ने अपने भतीजे विदित ओलक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रविवार तड़के पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में विदित की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 3:30 बजे हुए इस हादसे में विदित के साथ उनके दोस्त आरव तलवार की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


हनी सिंह ने भतीजे के निधन पर जताया दुख
सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने भतीजे के निधन की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक भावुक संदेश शेयर करते हुए लिखा 'यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है... अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।'

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे में गई जान
बता दें कि जालंधर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवकों की फॉक्सवैगन कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो युवकों की जान चली गई।

हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे सिंगर
मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हनी सिंह म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के साथ काम कर चुके हैं। इसी वजह से वह विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

गिप्पी ग्रेवाल ने भी जताया दुख 
पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने भी दिवित के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की।

गिप्पी ग्रेवाल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्यारे भतीजे दिवित औलख के अचानक निधन से मेरा दिल टूट गया है और मैं बेहद दुखी हूं। इस दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वाहेगुरु तुम्हारी आत्मा को हमेशा शांति दे और दिनेश भाई और पूरे औलख परिवार को इस दुख को सहने की ताकत और हिम्मत दे। वाहेगुरु।'

विज्ञापन

पुलिस का बयान
  • पुलिस के अनुसार, कार बीएमसी चौक की ओर से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
  • हादसे के समय कार में कुल पांच युवक सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। 
  • थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस से आगे की कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया।
  • इसके बाद दोनों के शव परिवारों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें