टाइगर श्रॉफ का पोस्ट
टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म 'बागी 4' के गाने 'ये मेरा हुस्न' को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हर धड़कन के साथ जोश बढ़ाएं #YehMeraHusn अभी रिलीज। एडवांस बुकिंग अभी शुरू। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।'
'बागी 4' के बारे में
साजिद नाडियाडवाला द्वारा लिखित और ए. हर्ष द्वारा निर्देशित 'बागी 4' एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें जबरदस्त ड्रामा, रोमांच और एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा। यह साजिद नाडियाडवाला के बैनर एनजीई की पहली ए-रेटेड फिल्म है। यह 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Tamannaah-Diana: तमन्ना भाटिया-डायना ने एक-दूसरे के खोले गहरे राज, क्या जानना चाहेंगे आप; शेयर किया वीडियो