आंचल सिंह को काफी समय से फैंस पूछ रहे थे कि वह किसी नए प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं और न ही किसी काम के लिए उन्हें नॉमिनेट किया जा रहा है। ऐसे में अभिनेत्री ने इसका जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने लिखा कि 'रोज लोग मुझसे पूछते हैं कि अब मैं क्या करने वाली हूं और क्यों अपने काम के लिए अवॉर्ड शो में नॉमिनेट नहीं होती। जो जानना चाहते हैं उनके लिए ये है सच। इसके बाद आंचल ने कुछ प्वाइंट्स में अपनी बात रखी।
Leonardo Dicaprio: 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो? डिनर डेट की तस्वीर वायरल
आंचल ने कहा, 'दो को छोड़कर छह महीने से मुझे किसी फिल्म या सीरीज के ऑडिशन के लिए नहीं बुलाया गया है। जब मैं कॉल करके पूछती हूं तो कहा जाता है कि फिलहाल कोई काम नहीं चल रहा और रही बात नॉमिनेशन की तो वो मेरे हाथ में नहीं हैं।' फिर उन्होंने कहा, 'मैंने इंडस्ट्री को 12 साल दिए हैं और अपनी मेहनत से 400 विज्ञापन, पंजाबी, तमिल और श्रीलंकन फिल्मों में काम किया है। मैंने कुछ और फिल्में भी साइन कीं, लेकिन कुछ वजह से उन्हें छोड़ना पड़ा। मैंने अनदेखी वेब सीरीज में काम किया, लेकिन पहचान मुझे ये काली काली आंखें ने दिलाई, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।'
Honey Singh: हनी सिंह ने पहली बार अपनी मानसिक सेहत पर की बात, बोले- मेरे दिमाग में दिक्कत है और...
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'आखिरी बात सच कड़वा होता है। इतना सब करने के बाद भी मैं घर पर बैठी हूं और मेरे पास काम नहीं है। यह काफी डिप्रेसिंग है, लेकिन जो है सो है। साल खत्म होने जा रहा है और अब मैं अपने परिवार के साथ एंजॉय करने आई हूं। मै जिस बात पर विश्वास करती थी उसपर आगे भी करूंगी। मुझे एक्टिंग से प्यार है और मैं इसके प्रोसेस को समझती हूं। मैं तब्बू मैम और विद्या बालन मैम के जैसी बेहतरीन कैलिबर वाली एक्ट्रेस बनना चाहती हूं। मुझे लगता है कि अब लोगों को अपने सवाल का जवाब मिल गया होगा। आप सभी को बहुत प्यार।' बता दें कि 'ये काली काली आंखें' में पूर्वा का किरदार निभाने के बाद से ही आंचल की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी।
Box Office Report: रिलीज से पहले ही 'सर्कस' ने 'अवतार 2' के आगे टेके घुटने, ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल