'धुरंधर' में अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय खन्ना
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, माधवन और अक्षय खन्ना जैसे सितारे हैं। अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई है। यह खौफनाक किरदार अक्षय ने इतना बखूबी अदा किया है कि दर्शक उनके मुरीद हो गए हैं। उनका डांस तो वायरल हो गया है।
फिल्म 'जाट' में सनी देओल और रणदीप हुड्डा
- फोटो : एक्स (ट्वीटर)
रणदीप हुड्डा
सनी देओल अभिनीत फिल्म 'जाट' में रणदीप हुड्डा भी नजर आए। उन्होंने 'राणातुंगा' का किरदार फिल्म में अदा किया। इस रोल में उनका जो जंगलीपन और ताकत दिखाई, दर्शक हैरान रह गए। एक्शन के दीवानों को रणदीप का काम काफी पसंद आया।
रितेश देशमुख
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड 2' भी इस साल रिलीज हुई। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने अपने नेगेटिव रोल से चौंका दिया। वे अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं। मगर, इस फिल्म में उन्होंने एक भ्रष्ट और शातिर केंद्रीय मंत्री 'दादा मनोहर भाई' का किरदार निभाया। उनका यह रूप देख लोग हैरान रह गए।
फरदीन खान
फिल्म 'हाउसफुल 5' में फरदीन खान का खूंखार अंदाज देखने को मिला। इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में फरदीन खान ने 'देव डोबरियाल' बनकर जो सस्पेंस पैदा किया, दर्शकों ने खूब तारीफ की। फिल्म के आखिर में उनका विलेन के रूप में सामने आना, इस साल के सबसे बड़े ट्विस्ट्स में से एक था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
मैडॉक फिल्म्स की 'थामा' इस साल रिलीज हुई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'यक्षासन' अवतार में नजर आए। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उन्होंने अपनी डरावनी हंसी और दमदार अभिनय से चार चांद जड़ दिए। इस फिल्म में भी आयुष्मान खुराना से ज्यादा नवाज के चर्चे थे।