फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ye Jawaani Hai Deewani Collection: पर्दे पर धमाल मचा रही 'ये जवानी है दीवानी', करने जा रही ये बड़ा कारनामा

Tue, 07 Jan 2025 03:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ye Jawani Hai Deewani: फिल्म ये जवानी है दीवानी एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत रही है। 12 साल बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है।
विज्ञापन
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ 2024 में एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म वरुण धवन की हालिया रिलीज बेबी जॉन से हर दिन ज्यादा कारोबार कर रही है। 

विज्ञापन

YJHD Re Release: 12 साल बाद भी बेबी जॉन पर भारी पड़ रही ये जवानी है दीवानी, रविवार को हुई इतनी कमाई

स्क्रीन की संख्या बढ़ी
बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक पहुंच रहे हैं, इसी वजह से फिल्म की स्क्रीन संख्या में भी इजाफा कर दिया गया है। इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर छह करोड़ 85 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, अब फिल्म के सोमवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 
Yeh Jawani Hai Deewani: ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज पर भावुक हुए करण जौहर, नैना-बनी की यादों का डब्बा...

अब तक हुई इतनी कमाई
सोमवार को फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई (2014 और री-रिलीज को मिलाकर) अब 197 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से महज तीन करोड़ पीछे है। फिल्म का मुकाबला सोनू सूद की फतह से होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में 'ये जवानी है दीवानी' 200 करोड़ी क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी। 
विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेंगे रणबीर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'एनिमल पार्क' भी है। वहीं, आयान मुखर्जी ‘वार 2’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी अहम भूमिका में होंगे। ‘वार 2’ स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज हो सकती है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें