फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बदनाम' हनी सिंह को यशराज बैनर से ऑफर

Mon, 21 Jan 2013 03:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी-कभी बदनामी भी आदमी के काम आ जाती है। कुछ ऐसा ही हनी सिंह के साथ हुआ। पॉप सिंगर हनी सिंह के खिलाफ पिछले दिनों अपने गानों में अश्लीलता प्रयोग करने के लिए एफआईआर दर्ज किया गया था। उसके बाद हनी सिंह के कई कार्यक्रम भी स्थगित हो गए थे। पूरे देश में उनके नाम पर हाय तौब्बा मची हुई थी।
विज्ञापन


संगीत से जुड़े कई लोग उन्हें संगीत की दुनिया से बाहर करने जैसी बातें करने लगे थे। यही बदनामी शायद हनी सिंह के काम आ गयी है। हनी सिंह को साफ सुथरी और पारिवारिक फिल्म बनाने के लिए प्रतिष्ठित यशराज बैनर ने हायर किया है। हनी सिंह को यशराज बैनर की अगली फिल्म मिल गयी है। सूत्रों की माने तो यशराज बैनर की फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में हनी सिंह एक गाना गाने जा रहे हैं।

इस फिल्म में कई नये कलाकारों को लांच किया जा रहा है। हनी सिंह को एक खास गाने के लिए लिया गया है। यह एक पंजाबी गाना होगा। गाने के बोल होंगे 'पंजाबिया दी बैटरी'। इस गाने को हनी सिंह और मीका सिंह मिलकर गाएंगे। यशराज फिल्म्स के वाइस प्रेसिडेंट आशीष पाटिल ने इस बारे में  में आधिकारिक जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह गाना पूरी तरह से मनोरंजक होगा। इस गाने में एक भी शब्द ऐसा नहीं है जिसे अश्लील या स्तरहीन कहा जा सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह का यह गाना है वैसे गाने के लिए हमें हनी सिंह से बेहतर कोई नहीं लगा। यशराज बैनर को उनके पिछले विवाद से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें