फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बड़े-बड़े स्पीकर्स लाता था’, ‘रामायण’ के सेट पर म्यूजिक से पूरी एनर्जी बदल देते थे यश; एक्टर ने किया खुलासा

Sun, 26 Jul 2026 05:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash: हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक कॉन में ‘रामायण’ को प्रमोट करने पहुंचे रणबीर कपूर और यश ने शूटिंग से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
अभिनेता यश - फोटो : यूट्यूब ग्रैब@ World Of Ramayana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर स्टारकास्ट इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में एक्टर्स सैन डिएगो कॉमिक कॉन पहुंचे थे, जहां फिल्म को लेकर खुलकर बातचीत हुई। इस बीच यश ने काफी मजेदार किस्सा शेयर किया। 

यश को लेकर क्या बोले रणबीर? 

विज्ञापन

यश ने बताया कि रावण के किरदार में आने के लिए उनका भारी-भरकम मुकुट उन्हें काफी मदद करता था। जैसे ही वह सेट पर जाते, वही लुक और फील उन्हें अपने किरदार में ले जाता था।

जब नितेश तिवारी ने उनके म्यूजिक का जिक्र किया, तो यश ने मजाक में कहा, ‘मैंने सेट का पूरा माहौल ही खराब कर दिया था। मैं बहुत सीरियस रहता था।’ इस पर रणबीर कपूर ने बताया कि भले ही उन्होंने अभी तक यश के साथ शूट नहीं किया, लेकिन जिन लोगों ने किया है, वे कहते हैं कि यश अपने म्यूजिक से पूरे सेट की एनर्जी बदल देते थे।

रामायण-यश - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को बात करने में भी दिक्कत होती थी
यश ने आगे कहा, ‘मैं बड़े-बड़े स्पीकर्स लाता था और फुल वॉल्यूम में म्यूजिक बजाता था, ताकि मैं उसी ज़ोन में रह सकूं। मैं शिव जी के गाने सुनता था, क्योंकि रावण भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था। मैं उसी ट्रांस में रहना चाहता था। म्यूजिक इतना तेज होता था कि बाकी लोगों को बात करने में भी दिक्कत होती थी।’
विज्ञापन

रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- Manoj Muntashir: तीन साल बाद फिर ‘आदिपुरूष’ पर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- ‘पीछे मुड़कर देखता हूं तो शर्म आती है’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें