फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayana Movie: रामायण की रिलीज डेट को लेकर यश ने किया बड़ा खुलासा, जानें किस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Thu, 16 Apr 2026 10:24 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों चर्चाओं में है। अब फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
रामायण से रणबीर कपूर का लुक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में है। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसके बाद फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अब फिल्म में रावण का रोल निभा रहे एक्टर यश ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा।

कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

यश ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि इस फिल्म का पहला पार्ट अक्टूबर 2026 में रिलीज किया जाएगा।

पहले मेकर्स ने ऐलान किया था कि फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, लेकिन अब यश, जो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने साफ किया है कि फिल्म अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघरों में आएगी।

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में होगी रिलीज!
इस समय यश लास वेगास में एक फिल्म कन्वेंशन में शामिल हुए हैं। वहां उन्होंने माइकल सैंडोवाल से बातचीत में कहा, ‘रामायण की प्लानिंग इसी साल की है। हम इसे दिवाली के आसपास, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज करने की सोच रहे हैं।’
 
विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट?
'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली के आसपास और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकता है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें