दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कला' के जरिए इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस फिल्म में बाबिल बहुत लंबे रोल में नहीं नजर आए, लेकिन जितना हिस्सा उन्हें मिला, उसी में उन्होंने दर्शकों के दिलों पर जादू चला दिया। हाल ही में आईफा 2023 में बाबिल को 'कला' में अपने प्रदर्शन के लिए बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस दौरान बाबिल अपने पिता से जुड़ी यादों पर भी बात करते नजर आए।