Ranbir Kapoor and Iravati Harshe
- फोटो : Social Media
रणबीर कपूर फिल्म 'शमशेरा' में पहली बार डबल रोल में नजर आने वाले हैं जिसमें वह पिता और बेटे के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में वाणी कपूर का तो अहम किरदार है ही, अब जानकारी मिली है कि इस फिल्म में मराठी फिल्मों की अभिनेत्री इरावती हर्षे की एंट्री हो चुकी है। वह फिल्म में रणबीर की मां और पत्नी दोनों किरदार में नजर आएंगी।
फिल्म की कहानी 18वीं सदी के समय की होगी जिसमें रणबीर कपूर एक डकैत का किरदार निभाएंगे और संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च तक खत्म होने की उम्मीद है। फिल्म में पहले रणबीर कपूर के अपोजिट वाणी कपूर के होने की चर्चा थी लेकिन अब इरावती के आ जाने से मामला और भी रोचक हो गया है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'फिल्म में वाणी कपूर और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री दर्शकों को चौंकाकर रख देगी। फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम कितना होगा अभी इसकी जानकारी नहीं है हालांकि उनका किरदार कहानी का अहम हिस्सा है।'
फिल्म की कहानी से जुड़ी अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन चर्चा है कि इस पीरियड ड्रामा फिल्म में रणबीर एक दलित व्यक्ति का किरदार निभाएंगे जो अपने पिता का बदला लेना चाहता है। दावा किया जा रहा है कि रणबीर ने अपने करियर में ऐसा एक्शन पहले कभी नहीं किया है। वहीं रणबीर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी व्यस्त चल रहे हैं। यह फिल्म अगले साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।
मुंबई पुलिस के साथ रानी मुखर्जी ने बिताया समय, अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस के समर्पण की तारीफ की