फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash Raj Films-Posham Pa Pictures: यशराज फिल्म्स-पोशम पा पिक्चर्स आए साथ, अगले साल से बनाएंगे बेहतरीन फिल्में

Tue, 10 Dec 2024 12:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जब दो बड़े प्रोडक्शन हाउस साथ आते हैं तो दर्शकों को बेहतरीन फिल्में देखने का मौका मिलता है। यशराज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स जैसे तो उम्दा प्रोडक्शन हाउस अब एक साथ आ गए हैं। अगले साल से ये साथ मिलकर फिल्में बनाएंगे।
विज्ञापन
यश राज सीईओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशराज फिल्म्स लगभग 50 साल से बॉलीवुड में फिल्में बना रहा है। पहले बतौर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा ने बेहतरीन फिल्में बनाई। उनके बाद बेटे आदित्य ने यशराज फिल्म्स की कमान संभाली। इस प्रोडक्शन हाउस ने बॉलीवुड को कई नामी कलाकार भी दिए हैं। इसी नामी प्रोडक्शन हाउस के साथ अब पोशम पा पिक्चर्स भी काम करने वाला है। जल्द ही दोनों प्रोडक्शन हाउस मिलकर, उम्दा फिल्में बनाने पर काम करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

क्रिएटिव पार्टनरशिप होगी 
खबर है कि यशराज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स आने वाले साल से साथ काम करेंगे। साल 2025 से दोनों प्रोडक्शन हाउस फिल्मों का निर्माण करेंगे। यह एक तरह से क्रिएटिव पार्टनरशिप है। दरअसल, पोशम पा पिक्चर्स नई जमाने की कहानी कहने के लिए जाना जाता है। वहीं यशराज फिल्म्स, फिल्मों को लॉर्जर दन लाइफ बनाते हैं। अगर यह दोनों ही प्रोडक्शन हाउस साथ में काम करते हैं, तो दर्शकों को बिल्कुल हटकर कहानियां देखने को मिल सकती हैं। 

 

यशराज ने दी है हिट-बेहतरीन फिल्में 
यशराज की हिट फिल्मों की बात की जाए तो लिस्ट बहुत लंबी हो जाती है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, ऋतिक रोशन और भी कई नामी बॉलीवुड कलाकारों की हिट फिल्में इसी बैनर तले बनी हैं। दर्शकों को तीन घंटे तक थिएटर में रोक कर रखने की क्षमता, यशराज बैनर की फिल्मों में होती है। अब यह प्रोडक्शन हाउस, नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ भी अच्छी फिल्में बना रहा है।

विज्ञापन

दक्षिण भारतीय फिल्में भी बना रहे हैं 
यशराज सिर्फ हिंदी फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहा है, इनसे अपना रूख दक्षिण भारत की तरफ भी किया है। यशराज बैनर तले तमिल और तेलुगू फिल्म भी बनी हैं। इस तरह देखा जाए तो यशराज पैन इंडिया फिल्मों पर फोकस करता है। इसका फायदा पोशम पा पिक्चर्स को होगा, उन्हें एक बड़ा बाजार अपनी बनाई फिल्मों के लिए मिलेगा। 

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को कैसा लगा 'बेबी जॉन' का ट्रेलर? किंग खान ने बारीकी से की समीक्षा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें