फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग, 21 साल के विलेन से करेंगी मुकाबला

Fri, 15 Feb 2019 11:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
मर्दानी - फोटो : फिल्म
विज्ञापन
रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म मर्दानी की सीक्वेल की शूटिंग की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फिल्म के लिए बाकी सहायक कलाकारों को चयन पूरा हो चुका है और इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है। 
विज्ञापन


मर्दानी 2 में रानी एक पुलिस अधीक्षक का रोल करती दिखेंगी और इस फिल्म में उनका मुकाबला एक 21 साल के विलेन से होना जा रहा है जो बदलती तकनीक के दौर मे समाज का सबसे खतरनाक दुश्मन बन चुका है।

यशराज फिल्म्स के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग शुरू करने का मुहुर्त सोमवार 18 मार्च को निकला है और इसी दिन से हर हर महादेव के जयघोष के साथ रानी मुखर्जी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू होगा और इसके बाद फिल्म की शूटिंग मुंबई से बाहर भी करने की योजना है। 

प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा इस फिल्म से एक नया निर्देशक भी लॉन्च कर रहे हैं। इनका नाम है गोपी पुथरन। गोपी ने ही पहली मर्दानी की स्क्रिप्ट लिखी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें