फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश को 'धुरंधर 2' से नहीं कोई टेंशन? 'टॉक्सिक' की रिलीज टालने की वजह कोई कॉम्पिटिशन नहीं बल्कि...

Tue, 10 Mar 2026 09:48 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2 Vs Toxic: 'टॉक्सिक' की रिलीज 19 मार्च से बदलकर 4 जून हो गई है। तो क्या यश अभिनीत फिल्म की तारीख रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ टकराव से बचने के लिए बदली गई है। लेकिन वाकई क्या ऐसा है?
विज्ञापन
यश और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नड़ सुपरस्टार यश की पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' और एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के बीच रिलीज डेट को लेकर काफी चर्चा हुई। लेकिन अब साफ हो गया है कि दोनों फिल्में अलग तारीख को रिलीज होंगी। जानिए 'धुरंधर 2' को लेकर यश की क्या राय है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक साथ रिलीज होने वाली थीं फिल्में
शुरुआत में 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं। इससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर की उम्मीद थी। लेकिन 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने अचानक फैसला लिया और फिल्म की रिलीज 4 जून 2026 तक टाल दी। 'टॉक्सिक' के मेकर्स का कहना है कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और तनाव की वजह से ऐसा करना पड़ा। वहां की स्थिति अनिश्चित है, जिससे फिल्म को दुनिया भर में अच्छे से रिलीज करने और दर्शकों तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती थी। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

यश को है 'धुरंधर 2' की रिलीज का इंतजार?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, यश को 'धुरंधर 2' से बिल्कुल डर नहीं है। बल्कि वे इस फिल्म को बहुत पसंद करते हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'टॉक्सिक' की रिलीज टालने की वजह कोई कॉम्पिटिशन नहीं, बल्कि मध्य पूर्व में खराब हालात हैं। खासकर खाड़ी देशों में फिल्म बिजनेस पर असर पड़ सकता था। जानकारी के अनुसार, 'यश को पहली 'धुरंधर' बहुत अच्छी लगी थी। वे दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। सारी टकराव की बातें बाहर के लोग फैला रहे हैं। असल में दोनों फिल्मों के बीच कोई असली दुश्मनी नहीं है।'
विज्ञापन

'धुरंधर 2' से होगी 'उस्ताद भगत सिंह' की टक्कर
'धुरंधर 2' अपनी तय तारीख 19 मार्च 2026 पर ही रिलीज होगी। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर फिल्म है। अब यह फिल्म उसी दिन पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' से टकराएगी। 

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर है दमदार, 'ईश्वर के प्रकोप' का दिया संकेत, फैंस बोले- 'माइंड ब्लोइंग'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें