अपनी आखिरी फिल्म के एक गीत को अपनी मनपसंद लोकेशन पर शूट करने की यश चोपड़ा की ख्वाहिश अधूरी रह गई। यश चोपड़ा ने अपने 80वें जन्मदिन पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा के साथ-साथ यह भी कहा था कि वे 'जब तक है जान' के एक गाने की शूटिंग स्विटजरलैंड में करना चाहते हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यश चोपड़ा को स्विटजरलैंड की खूबसूरत लोकेशंस से बेहद लगाव था। अपनी आखिरी फिल्म होने के कारण जब तक जान के एक गाने की शूटिंग वे अपनी मनपसंद लोकेशन पर करना चाहते थे। बीमारी के कारण वहां शूटिंग का शिड्यूल टलता गया।
इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों की मानें तो आदित्य अपने पापा के मनपसंद जगह स्विटजरलैंड में हाईटेक कैमरों के साथ उनसे इस बचे हुए गाने को शूटिंग करवाने की तैयारी में थे। वे पापा सरप्राइज करना चाहते थे लेकिन उनकी यह ख्वाइश अधूरी ही रह गयी। अब आदित्य को ही उन्हें ही इस गाने की शूटिंग की ज़िम्मेदारी लेनी पड़ेगी।
'जब तक है जान' 13 नवम्बर को रिलीज़ होने जा रही है। हो सकता है कि फिल्म के साथ यश चोपड़ा से जुड़ी चंद पलों की कोई फिल्म भी दिखाई जाए।