फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश चोपड़ा अस्पताल में भर्ती

Mon, 15 Oct 2012 04:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा को गंभीर हालत में अस्तपताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें डेंगू है और प्लेटिलेट्स 20 हजार कम हो गए हैं। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं। इतना ही नहीं डेंगू के अलावा शरीर के कई अंग शिथिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर्स ने विशेष निगरानी के लिए ४८ घंटे तक आईसीयू में रखने का फैसला किया है। वाईआरएफ के वक्ता ने मीडिया को बताया कि डेंगू अटैक के कारण उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वे डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं। फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।

80 साल के चोपड़ा ने पिछले महीने फिल्म निर्देशन के काम से खुद के सेवानिवृत होने की घोषणा की थी। वह अपने निर्देशन वाली नयी और अंतिम फिल्म ‘जब तक है जान’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।  शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें