शिव की भक्ति में लीन रावण
इस वीडियो की शुरूआत रावण द्वारा अपनी हथेली को कटार से काटने और फिर माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाने से होती है, क्योंकि वह अनुष्ठान के लिए तैयार हो रहा होता है। भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के समक्ष आरती करने के बाद, वह तांडव नृत्य शुरू करता है, जिससे सीन में एक अलग ही एनर्जी दिखाई दी। इसे देखकर फैंस को यश की अपने किरदार के प्रति तैयारी का अंदाजा होता है।
शिव तांडव में दिखा दम
फिल्म ‘रामायण’ के पहले भाग में लंकेश बनने के पहले उसकी भक्ति और पराक्रम को दिखाया गया है। इस एक मिनट 55 सेकंड में रावण के रूप में यश काफी प्रभावशाली नजर आए। भगवान शिव के प्रति रावण के समर्पण को दिखाने के लिए शिव तांडव स्तोत्रम की धुन पर वह नृत्य करते दिखाई देते हैं।