फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार और जॉन से घबराए धर्मेंद्र, 'यमला पगला दीवाना फिर से' इस तारीख को आएंगे नजर

Tue, 03 Jul 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉबी देओल, धर्मेंद्र और सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पता हो कि फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की सीरीज देओल परिवार की सबसे बेहतर सीरीज में से एक है। फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' 15 अगस्त को रिलीज होनी थी अब इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 अगस्त पर दो बड़ी फिल्में अक्षय कुमार की 'गोल्ड' और जॉन अब्राहम की 'सत्यामेव जयते' रिलीज हो रही है। इस वजह से फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 31 अगस्त कर लिया है। फिल्म की रिलीज डेट बदलने के जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन



आपको बता दें कि 'यमना पगला दीवाना' का पहला सीक्वल साल 2011 में रिलीज हुआ था। इसके फिल्म दर्शकों ने धर्मेंद, बॉबी देओल और सनी देओल की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए इस फिल्म का दूसरा सीक्वल साल 2013 में बना।  'यमला पगला दीवाना फिर से' यह फिल्म का तीसरा सीक्वल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें