फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'बाला' में नजर आएंगी आयुष्मान खुराना की ऑनस्क्रीन पत्नी, ये है रोल

Wed, 08 May 2019 07:37 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के टॉप 3 हीरोज में शुमार हो चुके आयुष्मान खुराना की शोहरत का हिस्सा बनने के लिए अब मुंबई में नए तरह का कम्पीटिशन शुरू हो चुका है। जैसे रणवीर सिंह की फिल्म 83 की क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए मुंबई में पिछले कई महीने तक लंबा कम्पीटिशन चला, वैसे ही हालात आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला को लेकर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म आर्टिकल 15 की शूटिंग खत्म करने के बाद आयुष्मान खुराना ने पिछले साल की सुपर हिट फिल्म स्त्री के निर्देशक अमर कौशिक के साथ फिल्म बाला शुरू की है। फिल्म में आयुष्मान समय से पहले के गंजेपन से जूझते एक युवक का किरदार कर रहे हैं और उनके साथ हैं दम लगा के हइशा और शुभ मंगल सावधान की उनकी पार्टनर भूमि पेडनेकर। 
 

विज्ञापन

yami gautam
फिल्म की कहानी के मुताबिक आयुष्मान जिस शख्स का किरदार कर रहे हैं, उसकी प्रेमिका सुपर मॉडल है और गंजेपन के चलते वह उसे छोड़ देती है। इस स्पेशल एपीयरेंस टाइप के रोल के लिए भी मुंबई की तमाम दूसरी तीसरी कतार की अभिनेत्रियां आयुष्मान खुराना के पीछे लग रही हैं। सूत्र बताते हैं कि फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने इस छोटे से रोल के लिए यामी गौतम का नाम फाइनल किया है जिन्हें उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से अब तक कोई बड़ी फिल्म लीड रोल में नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें