फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीर: शादी के बाद यामी गौतम ने इस अंदाज में अपनी मां को दी जन्मदिन की बधाई, साझा किया ये खास पोस्ट

Wed, 09 Jun 2021 02:24 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने बुधवार यानी नौ जून को अपनी मां के जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर उनकी अपनी शादी के एलबम से है।
विज्ञापन
यामी गौतम अपनी मां और बहन के साथ - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने बुधवार यानी नौ जून को अपनी मां के जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर उनकी अपनी शादी के एलबम से है। इस फोटो में यामी अपनी मां और बहन के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, आज यामी गौतम की मम्मी का का जन्मदिन है। इस खास मौके पर यामी गौतम ने मम्मी और बहन के साथ अपनी शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की।  तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा, 'हर दिन हम कुछ ज्यादा ही अपनी मां की तरह बन जाते हैं,  हम प्राउडर नहीं हो सकते! जन्मदिन मुबारक हो मां।' इस तस्वीर में यामी गौतम लाल रंग के शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


लाल साड़ी पहने नजर आईं यामी
इस फोटो में यामी ने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसपर मांग में सिंदूर, लाल बिंदी और गोल्डेन ज्वैलरी उनके ब्राइडल लुक को पूरा कर रही हैं। यामी की इस फोटो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस को सबसे खूबसूरत दुल्हन कह रहे हैं। इसके पहले एक्ट्रेस ने अपने जयमाल की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'जिंदगी भर की यादें।'

विज्ञापन

यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थीं। जिसमे वो काफी सिंपल लुक में नजर आ रही थी। शादी की इस रस्म के लिए उन्होंने बहुत ही साधारण लुक ही कैरी किया था। पीले रंग के सिल्क के कुर्ते में यामी खूबसूरत दिख रही थीं। बता दें,  यामी गौतम ने हिमाचली रीति-रिवाज के साथ मंडी जिले के गोहर जिले के न्योरी गांव में अपने फार्म हाउस में गुपचुप शादी कर ली। बता दें कि यामी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखती हैं। फिल्म 'उरी' के निर्देशक आदित्य धर से उन्होंने शादी रचाई है। फिल्म में यामी का भी मुख्य रोल था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें