'चुट्टामल्ले' का एआई वीडियो
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' का एक एआई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो आपत्तिजनक है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जूनियर एनटीआर ने नाराजगी जाहिर की थी और कानूनी एक्शन लेने की बात कही थी।
समर्थन में उतरे कई सितारे
फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' के एआई वीडियो के सामने आने के बाद से कई सेलेब्स ने इस पर अपनी आपत्ति जताई है। जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा ने इस वीडियो को बनाने वालों पर कनूनी कार्यवाही की मांग की है। शनिवार को एनटीआर ने पोस्ट कर लिखा, ‘घिनौना, बेशर्म और बीमार मानसिकता वाला, 'चुट्टामल्ले' गाने के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ूंगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि ऐसे कंटेंट को ना देखें, ना शेयर करें और ना ही उस पर प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हुआ है, कल आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी भी इसका शिकार हो सकती है।'
फिल्म ‘देवरा’ के बारे में
- फिल्म ‘देवरा' 27 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी।
- फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अहम भूमिकाओं में थे।
- इस फिल्म से जान्हवी ने साउथ में डेब्यू किया था।
- वहीं सैफ अली खान इस फिल्म में विलेन बने थे।
- हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी।