अभिनेत्री यामी गौतम इस साल फिल्म 'ओएमजी 2' में वकील के किरदार में नजर आईं। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों के बीच यामी की अदाकारी की भी जमकर तारीफ हुई। यामी अब अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। अभिनेत्री अब अपना आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में, अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा किया है।
अभिनेत्री यामी गौतम एक्शन से भरपूर राजनीतिक ड्रामा 'आर्टिकल 370' के साथ आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता ने एक टीज़र घोषणा के साथ दिलचस्प पोस्टर साझा किया। इंस्टाग्राम पर जियो स्टूडियोज ने प्रशंसकों के लिए पोस्टर शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, "वादी से वादे तक! #Article370Teaser कल रिलीज होगा।"
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगा टीजर
पोस्टर में यामी गौतम को एक खुफिया एजेंट के अवतार में दिखाया गया है। आर्टिकल 370 फिल्म की कहानी जम्मू एंड कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से संबंधित होने की संभवाना है, जो पहले कभी नहीं देखे गए तरीके से एक्शन और राजनीति का मेल कराती है। फिल्म का टीजर 20 जनवरी को रिलीज होगा। यामी का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'यामी को एक्शन करते देख मजा आने वाला है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिल्म का विषय काफी आकर्षक है, यामी को एक्शन अवतार में देखने के लिए उत्साहित हूं।' एक और यूजर ने लिखा, 'टीजर के देखकर ही फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।'
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'आर्टिकल 370' एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जो आर्टिकल 370 को अप्रभावी बनाकर कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के इर्द-गिर्द घूमता है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।