फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yaariyan 2 Poster: दिव्या खोसला कुमार की 'यारियां 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Wed, 09 Aug 2023 02:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। गदर 2, ओएमजी 2 के बाद अब यारियां 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। तो वहीं अब यारियां 2 का पहला पोस्टर रिलीज डेट के साथ सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
यारियां 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। गदर 2, ओएमजी 2 के बाद अब यारियां 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जी हां... साल 2014 में रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह और हिमांश कोहली स्टारर 'यारियां' को फैंस ने बहुत पसंद किया था। दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। वहीं अब यारियां 2 का पहला पोस्टर रिलीज डेट के साथ सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


दिलचस्प है फिल्म का पोस्टर 
यारियां 2 में बिल्कुल फ्रेश पेयर दर्शकों को देखने को मिलेगा। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टी-सीरीज ने इस फिल्म का पहला पोस्टर आउट किया। जिसमें दिव्या खोसला कुमार दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। उनका एक हाथ मीजान जाफरी के कंधें पर हैं और दूसरा पर्ल वी पुरी के कंधे पर। मीजान के चेहरे पर पोस्टर में जहां शरारत भरी हंसी है, तो वहीं पर्ल वी पुरी काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'कजिन बाय ब्लड, फ्रेंड बाय च्वाइस'। 


 

कब रिलीज होगी यारियां 2?
वहीं, यारियां 2 का टीजर वीडियो कल यानी 10 अगस्त को सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी बता दें, यारियां का सीक्वल करीब 9 साल के बाद बड़े पर्दे पर आ रहा है।यारियां फिल्म में हिमांशु कोहली और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आए थे। यारियां के पहले पार्ट को भी राधिका राव और विनय सप्रू ने ही डायरेक्ट किया था। बता दें फिल्म यारियां को दर्शकों द्वारा दोस्ती, प्यार और खूब सारे इमोशन्स और ड्रामा के लिए पसंद किया गया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एल्विश से पहले इन कंटेस्टेंट्स पर आग बबूला हुए सलमान, जिसके बाद फैंस ने लगाई 'दबंग खान' की क्लास


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें