बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के लिए 'टीन च्वॉइस अवॉर्ड' में नॉमिनेटेड किया गया है। उनके अलावा फिल्म में दीपिका की को स्टार नीना दोबरेव और रूबी रोज का नाम भी इसमें शामिल हैं, साथ ही 'वंडर वुमेन' गाल गडोट भी इस अमेरिकी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड है।
दीपिका का नाम 'च्वाइस एक्शन मूवी श्रेणी' के लिए नामित किया है। वहीं फिल्म के लीड एक्टर विन डीजेल का नाम 'च्वाइस एक्शन मूवी स्टार' के लिए नॉमिनेटेड है।
'टीन च्वॉइस अवॉर्ड' के ट्विटर पेज पर इन नामांकनों की तस्वीर पोस्ट की गई है। बताया जा कहा है कि दीपिका की इस पहली हॉलीवुड फिल्म का सीक्वल भी बनेगा और इसमें भी दीपिका को ही कास्ट किया जाएगा।
#ChoiceActionMovieActress nominees: @deepikapadukone @GalGadot @kScodders @MRodOfficial @ninadobrev & @RubyRose. #TeenChoice pic.twitter.com/tiRP1hTdjD
— Teen Choice Awards (@TeenChoiceFOX) June 20, 2017