फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: 'डर में शाहरुख का किरदार रेप भी कर सकता था...' राइटर ने दिया चौंकाने वाला बयान, किया यह खुलासा

Sat, 03 May 2025 02:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘डर’ की राइटर हनी ईरानी ने एक हालिया इंटरव्यू में शाहरुख खान के किरदार राहुल को लेकर कहा कि वह फिल्म में हीरोइन का रेप भी कर सकता था। हनी ईरानी का मानना है कि राहुल का किरदार बस प्यार में पागल था। 

विज्ञापन
फिल्म 'डर' में शाहरुख खान, जूही चावला और सनी देओल - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्मों में शाहरुख खान रोमांटिक हीरो के तौर पर जाने जाते हैं लेकिन 90 के दशक में करियर की शुरुआत शाहरुख ने नेगेटिव, साइको किस्म के किरदार निभाकर की। ‘डर(1993)’ भी ऐसी ही फिल्म थी। हाल ही में इस फिल्म के किरदार राहुल के बारे में राइटर हनी ईरानी ने बात की, वह बताती हैं कि यह किरदार प्यार में पागल था। जानिए, इस किरदार को लेकर और क्या कहा हनी ईरानी ने। 

ये खबर भी पढ़ें: Waves 2025: फिल्म नहीं चलती तो खुद को बाथरूम में बंद करके रोते हैं शाहरुख खान, वेव्स समिट में किया खुलासा 
विज्ञापन

हनी ईरानी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
हनी ईरानी बोलीं राहुल का प्यार सच्चा था
फ्राइडे टॉकीज में फिल्म 'डर' के किरदारों के बारे में बात करते हुए राइटर हनी ईरानी ने कहा, ‘उस फिल्म में शाहरुख का किरदार राहुल, जूही के किरदार किरण के लिए पागल था। मैं और निर्देशक यश चोपड़ा इस बात को लेकर सचेत थे कि राहुल का प्यार लस्ट नहीं लगना चाहिए। वो चाहता तो कभी भी किरण का गलत फायदा उठा सकता था पर वो कहता है कि मैं तुमसे शादी करूंगा.. मैं तुम्हें अपनी मां से मिलवाऊंगा। वह चाहता तो फिल्म में किरण का रेप भी कर सकता था, जब वह एक सीन में उसके साथ बोट पर होता है लेकिन वह ऐसा करता नहीं है क्योंकि हमें उस किरदार में लस्ट और प्यार के बीच का फर्क दिखाना था।’

ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: ब्रैड पिट से लेकर जैकी चैन तक हुए पीछे, अमीर सितारों की लिस्ट में कौन से स्थान पर शाहरुख खान? 

विज्ञापन

बाजीगर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अंजाम और बाजीगर में भी नेगेटिव किरदार
शाहरुख खान ने  बाजीगर(1993) और ‘अंजाम(1994)’ में भी ‘डर’ जैसे किरदार किए।  फिल्म ‘बाजीगर’ में वह हीरोइन की बहन को मार डालता है। वहीं ‘अंजाम’ में हीरोइन यानी माधुरी दीक्षित को खूब परेशान करता है और आखिर में मौत को लगे लगा लेता है। इन दोनों ही फिल्मों में शाहरुख खान अपने किरदारों से दर्शकों को डराने में कामयाब रहे। इन किरदारों से दर्शकों को नफरत सी हो जाती है। 

हनी ईरानी ने लिखी ये फिल्में 
हनी ईरानी ने बतौर स्क्रीनराइटर कई और फिल्में भी लिखी हैं, इसमें 'सुहाग', 'जब प्यार किसी से होता है', 'क्या कहना','कोई मिल गया' और 'कृष 3' जैसी कई चर्चित फिल्में शामिल हैं।  

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 
शाहरुख खान जल्द ही एक फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, यह एक एक्शन फिल्म है। इसमें किंग खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन भी हैं, जो एक नेगेटिव रोल निभा रहे हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें