हनी ईरानी बोलीं राहुल का प्यार सच्चा था
फ्राइडे टॉकीज में फिल्म 'डर' के किरदारों के बारे में बात करते हुए राइटर हनी ईरानी ने कहा, ‘उस फिल्म में शाहरुख का किरदार राहुल, जूही के किरदार किरण के लिए पागल था। मैं और निर्देशक यश चोपड़ा इस बात को लेकर सचेत थे कि राहुल का प्यार लस्ट नहीं लगना चाहिए। वो चाहता तो कभी भी किरण का गलत फायदा उठा सकता था पर वो कहता है कि मैं तुमसे शादी करूंगा.. मैं तुम्हें अपनी मां से मिलवाऊंगा। वह चाहता तो फिल्म में किरण का रेप भी कर सकता था, जब वह एक सीन में उसके साथ बोट पर होता है लेकिन वह ऐसा करता नहीं है क्योंकि हमें उस किरदार में लस्ट और प्यार के बीच का फर्क दिखाना था।’
ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: ब्रैड पिट से लेकर जैकी चैन तक हुए पीछे, अमीर सितारों की लिस्ट में कौन से स्थान पर शाहरुख खान?
अंजाम और बाजीगर में भी नेगेटिव किरदार
शाहरुख खान ने बाजीगर(1993) और ‘अंजाम(1994)’ में भी ‘डर’ जैसे किरदार किए। फिल्म ‘बाजीगर’ में वह हीरोइन की बहन को मार डालता है। वहीं ‘अंजाम’ में हीरोइन यानी माधुरी दीक्षित को खूब परेशान करता है और आखिर में मौत को लगे लगा लेता है। इन दोनों ही फिल्मों में शाहरुख खान अपने किरदारों से दर्शकों को डराने में कामयाब रहे। इन किरदारों से दर्शकों को नफरत सी हो जाती है।
हनी ईरानी ने लिखी ये फिल्में
हनी ईरानी ने बतौर स्क्रीनराइटर कई और फिल्में भी लिखी हैं, इसमें 'सुहाग', 'जब प्यार किसी से होता है', 'क्या कहना','कोई मिल गया' और 'कृष 3' जैसी कई चर्चित फिल्में शामिल हैं।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म
शाहरुख खान जल्द ही एक फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, यह एक एक्शन फिल्म है। इसमें किंग खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन भी हैं, जो एक नेगेटिव रोल निभा रहे हैं।